MrJazsohanisharma

दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

आपका हमारे इस ब्लॉग पर स्वागत है। आज हम सब उन देशों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, जहां पर शराब पीने से संबंधित बहुत सख्त कानून बने हुए है। कुछ देशों में शराब पीना जीवन में एक आम बात माना जाता है, जबकि कुछ देशों में लोग शराब पीना अपने धर्म और संस्कृति के खिलाफ मानते हैं। इसी वजह से कुछ देशों में शराब को लेकर बहुत सख्त कानून बने हुए हैं। इस पोस्ट में हम उन 10 देशों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जहां शराब पीना या खरीदना आसान नहीं है।

दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

1. यमन
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

सबसे पहले हम उस देश के बारे में बात करते हैं यहां पर शराब पीने से संबंधित बहुत सख्त कानून बने हुए हैं। वह देश है यमन। यमन में इस्लाम धर्म के कारण यहां लोग शराब पीना अपने धर्म के विरुद्ध मानते हैं। यहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब को पीना और बेचना कानून जुर्म माना जाता है। कानून को तोड़ने पर बहुत सख्त सजा सुनाई जाती है।

2. सऊदी अरब
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब बात करते हैं सऊदी अरब की, इस देश में भी शराब को लेकर बहुत सख्त कानून बने हुए हैं। इस देश में शराब पीना, बेचना और बनाना गैरकानूनी माना जाता है। इस देश में ज्यादातर लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं जिस वजह से यहां इस्लामी शरिया कानून के मुताबिक, शराब को लेकर यहां इतने सख्त कानून बनाये गई है। इन कानूनों का पालन करना देश और विदेशी दोनों लोगों जरूरी है। ऐसा ना करने वालों को सख्त सजाएं दी जाती है।

3. कुवैत
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम बात करेंगे कुवैत देश की, यहां पर भी शराब पीने को लेकर बहुत कठोर कानून बनाएं गए हैं। कुवैत में शराब को पीना और शराब को बेचना सख्त मना है। इस देश में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना मना है और अगर ऐसा कोई करते पकड़ा जाता है, तो उसे देश के कठोर कानूनों का सामना करना पड़ता है। विदेशों से आने वाले लोगों के लिए भी यह कानून एक समान है।

4. लीबिया
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम बात करेंगे लीबिया देश की कानून व्यवस्था की, लीबिया देश में शराब पीने और बेचने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। यहां यह कानून धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों के कारण बनाएं गए हैं। यहां पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और बेचना अपराध माना जाता है। इस देश में गैर-मुस्लिम लोगों को भी यह क़ानून मानना पड़ता है।

5. सोमालिया
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

चलिए अब बात करते है सोमालिया देश की सोमालिया में शराब पीने को लेकर पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यहां के लोग मुस्लिम धर्म को मानते हैं। जिस वजह से यहां पर शराब को लेकर बहुत सख्त कानून बनाएं गए हैं। कानूनों का पालन ना करने वालों को कड़ी सजाएं दी जाती है।

6. सूडान
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम जिस देश की बात करने जा रहे है, वहां पर शराब पीने से संबंधित बहुत कठोर कानून बने हुए हैं। इस देश में 1983 में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। यहां पर शराब को बनाने और बेचना क़ानून के खिलाफ माना जाता है। इस देश में मुसलमानों के लिए शराब पीने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है, पर गैर-मुसलमानों को शराब पीने की इजाजत मिल सकती है।

7. मालदीव
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम जानेंगे मालदीव देश के कुछ कानूनों के बारे में। मालदीव भारत के पास एक छोटा सा देश है। यह भारतीय लोगों का एक पसंदीदा पर्यटक स्थल है, जहां पर बहुत से लोग घुमाने जाते हैं। मालदीव में स्थानीय निवासियों के लिए शराब पीना गैरकानूनी है, पर यहां पर्यटकों को पीने की छूट दी गई है। पर यहां कुछ स्थानों पर शराब पीना पूरी तरह से प्रतिबंधित है, जैसे कि राजधानी माले और अन्य गैर-रिसॉर्ट द्वीपों में शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

8. पाकिस्तान
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम बात करेंगे पाकिस्तान की, क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में भी शराब पीने पर सख्त रोक है। यहां के मुस्लिम लोगों को शराब का सेवन करना पूरी तरह से मना है। पर गैर-मुसलमानों को विशेष लाइसेंस के तहत शराब खरीदने और पीने की इजाजत है। पाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बैठ कर शराब पीना यहां के लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाता।

9. ईरान
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम जिस देश के बारे में बात करने जा रहे हैं वह है ईरान। ईरान में ज्यादातर लोग मुस्लिम धर्म को मानते हैं जिस वजह से यहां पर मुस्लिम नागरिकों को शराब पीने की इजाजत नहीं है। अगर कोई इन कानूनों का उल्लंघन करने वालों को सख्त सजाएं दी जाती है।

10. भारत
दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शराब पीना आसान नहीं

अब हम जिस देश की बात करेंगे वह है, भारत। भारत में शराब से जुड़े कानून राज्यों की सरकार बनाती है। हर राज्य में शराब पीने से संबंधित अलग अलग-अलग कानून हैं। जिस से शराब पीने पर कुछ राज्यों में पूरी तरह से रोक लगाई गई है, जैसे कि गुजरात, बिहार, नागालैंड और मिजोरम राज्यों में शराब पीना पूरी तरह से ग़ैरक़ानूनी है। पर कुछ राज्यों में शराब की बिक्री और सेवन पर विभिन्न नियम और कर लागू किए गए हैं।

निष्कर्ष

तो इस तरह से हमारा यह ब्लॉग पोस्ट खत्म होता है। जैसे कि आपने अभी-अभी जाना शराब पर प्रतिबंध या नियंत्रण हर देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर निर्भर करता है। अगर आप किसी भी देश में घुम्ने जाने का प्लान बना रहे हो, तो सबसे पहले उस देश के कानूनों को एक बार अच्छी तरह से जान ले ताकि अपकी यात्रा में कोई मुश्किल ना हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post