जापान के बारे में चौंका देने वाले कुछ रोचक तथ्य
जब भी जापान का नाम आता है तो सभी के दिमाग में जापान की छवि टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे रहने वाले देश के रूप में होती है। जापान सबसे विकसित देशों में से एक माना जाता है और बहुत कम ही देश ऐसे हैं जो जापान को टेक्नोलॉजी के मामले में टक्कर दे सकते हैं। कई द्वीपों से मिलकर बने जापान की राजधानी है टोक्यो जो दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। जापान के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते। आइए आज आपको जापान के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताते हैं जिन्हें आपने आज से पहले कभी नहीं जाना होगा।
- प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप आदि जब आते हैं तो टेक्नोलॉजी की कोई भी ताकत ढेर हो जाती है लेकिन फिर भी जापान एक ऐसा देश है जहां औसतन प्रतिवर्ष करीब 1500 भूकंप आते हैं लेकिन फिर भी यहां के घर इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बनाए गए हैं जिससे उन पर भूकंप का कोई असर नहीं होता।
- जापान एक ऐसा देश है जहां 70% सिर्फ पहाड़ी इलाका है और इसी कारण इनके अंदर 200 से भी ज्यादा ज्वालामुखी हैं।
- जापान की जीवन मृत्यु दर बहुत कम है यहां लोगों की उम्र काफी अधिक होती है। यहां की औसतन जीवन दर करीब 80 साल है यानी यहां 1 व्यक्ति औसतन 80 साल जीता है। यही कारण है कि यहां 50 हजार से ज्यादा आबादी ऐसी है जिनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा है।
- अगर भारत की बात करें तो यहां ट्रेनों का लेट होना एक आम बात है लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। जापान में रेल विभाग में सख्त कानून और कड़ी पाबंदिया है और यहां ट्रेन अपने समयानुसार ही चलती हैं। इसी कारण यहां ट्रेनें औसतन सिर्फ 18 सेकंड लेट होती है।
- टेक्नोलॉजी में आगे होने के कारण यहां के युवाओं को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की काफी ज्यादा आदत है। जापान में करीब 90% फोन वाटर प्रूफ बनाए जाते हैं क्योंकि यहां के युवा हर समय अपने साथ अपना स्मार्टफोन रखते हैं यहां तक कि नहाते समय भी।
- यूँ तो जॉब के समय किसी भी कर्मचारी को सोने की इजाजत नहीं होती लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। जापान में अगर कोई कर्मचारी जॉब के समय सो जाता है तो यह माना जाता है कि उस पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है और इसे तनाव दूर करने का जरिया समझा जाता है।
- कुछ लोग साफ-सफाई करना अपनी तोहीन मानते हैं और इसके लिए सफाई कर्मचारी रखते हैं। लेकिन जापान में ऐसी धारणा नहीं है जापान में किसी भी स्कूल में कोई सफाई कर्मचारी नहीं रखा जाता बल्कि स्कूल के क्लासरूम और पूरे स्कूल की सफाई वहां के स्टूडेंट और अध्यापक ही मिलकर करते हैं।
- बाकी देशों में आप बंदूक का लाइसेंस लेकर अपने पास बंदूक रख सकते हैं लेकिन जापान में बंदूक का लाइसेंस आसानी से नहीं दिया जाता। जापान में कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही बंदूक के लाइसेंस है। यही कारण है कि यहां साल में औसतन सिर्फ 2 लोगों की बंदूक लगने से मृत्यु होती है।
- आजकल बच्चे जब बोलना शुरू करते हैं तभी से उन्हें पढ़ाई के लिए स्कूल में डाल दिया जाता है। लेकिन जापान में इससे थोड़ा अलग कानून है, जापान में 10 साल से पहले बच्चों को कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती।
- टोक्यो शहर जापान की राजधानी है और यह शहर दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। इस शहर की आबादी है करीब 2.5 से 3 करोड़।
- भारत के अलावा कई देश ऐसे हैं जहां काली बिल्ली को काफी अशुभ समझा जाता है लेकिन जापान में ऐसी धारणा नहीं है बल्कि जापान में तो काली बिल्ली को एक शुभ जानवर के तौर पर समझा जाता है।
- सभी देशों में किसी भी धर्म के व्यक्ति को नागरिकता मिल जाती है लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। दरअसल जापान में मुसलमानों को नागरिकता नहीं दी जाती, ऐसा माना जाता है कि जापान में मुसलमानों को घर किराए पर भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं।
- दुनिया भर में सबसे ज्यादा बच्चे गोद लेने वाला देश जापान ही है और यहां ज्यादातर लड़कों को गोद लिया जाता है और वह इसलिए ताकि लड़के उनका बिज़नेस आगे बढ़ा सकें।
- यूं तो पूरी दुनिया भर में नए साल की शुरुआत बड़े धूमधाम से की जाती है सभी जगह रोशनी और पटाखे जलाकर शोर-शराबे के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है लेकिन जापान में ऐसा नहीं है जापान में नए साल का स्वागत मंदिर में 108 घंटी बजा कर किया जाता है।
- पूरी दुनिया भर में सड़कों का अपना एक अलग नाम होता है जिससे वह पहचानी जाती है। लेकिन जापान में ऐसा नहीं है जापान में कई सड़कें तो ऐसी हैं जिनका कोई भी नाम नहीं रखा गया है।
- यूँ तो पूरी दुनिया भर में Sorry क्षमा मांगने के लिए किया बोला जाता है और सभी का sorry बोलने का लगभग एक ही अंदाज होता है। लेकिन आपको आश्चर्य होगा की जापान में करीब 20 प्रकार से सॉरी बोला जाता है।
- परमाणु बम का इस्तेमाल आज तक किसी भी देश पर नहीं किया गया। सिर्फ जापान ही ऐसा देश है जिसके ऊपर परमाणु हमला हो चुका है और यह हमला अमेरिका ने 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।
- दुनिया में सबसे ज्यादा पालतू जानवर जापान में ही है। यही कारण है कि यहां बच्चों की जनसंख्या से भी ज्यादा पालतू जानवरों की जनसंख्या है।
Tags:
Facts